बिलासपुर में सुबह-सुबह हादसा, उल्टी दिशा में जाकर ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत
बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई. पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में घुमारवीं-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ. नसवाल के पास एक कार विपरीत दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक की पहचान कमलेश चंद्र निवासी भरेटा, सदर, हमीरपुर के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कमलेश बद्दी में नौकरी करता था और घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहा था.
नसवाल के पास एक कार विपरीत दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गई.
ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइविंग करते हुए अचानक उसे नींद आ गई और इससे वजह से वह सामने से आ रहे ट्रक में विपरीत दिशा से जाकर टकरा गया. हालांकि, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. बिलासपुर पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है और कारणों की जांच कर रही है. डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
Recent Comments