UKPSC Upper PCS Result: उत्तराखंड अपर पीसीएस 2021 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

UKPSC Upper PCS Result: उत्तराखंड अपर पीसीएस 2021 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

UKPSC Upper PCS Result Declared: जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी की अपर पीसीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Upper PCS Result Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से संयुक्त राज्य (सिविल) ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी की अपर पीसीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से उत्तराखंड में पुलिस उप-निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, और अन्य सहित विभिन्न पदों पर कुल 318 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

03 अप्रैल को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन रविवार, 03 अप्रैल, 2022 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आयोग द्वारा अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 14 अप्रैल को जारी की गई थी। अब परिणाम में कुल 1,205 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। आयोग की ओर से जारी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। 

अगस्त में होगी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब यूकेपीएससी अपर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 20-24 अगस्त, 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है। यूकेपीएससी अपर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें यूकेपीएससी अपर पीसीएस परिणाम

  1. सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
  2. हाल ही के अपडेट अनुभाग के तहत उत्तराखण्ड राज्य प्रवर सेवा परीक्षा परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम, कट ऑफ स्टाफ, प्राप्तांक आदि के लिंक पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पेज पर प्रदर्शित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. यूकेपीएससी अपर पीसीएस परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा की क्वालीफाई कैंडिडेट और मेरिट सूची डाउनलोड करें।
  6. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक भी देख सकते हैं।
  7. साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए इनका प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।

Latest News

Advertisement

Advertisement

Recent Comments